तुम किससे ज़्यादा प्रेम करते हो,
माता से या पिता से ?
३ साल के मासूम पर
फेंका हुआ ये सवाल।
क्या सोच कर पूछा गया ये,
मैं कोई तेज़ दिमाग़ का वैज्ञानिक तो नहीं था।
मन में बैठा हुआ डर,
घर में झगड़ा रोकने की नाकाम कोशिश,
और एक कोने में सिमट कर बैठा
काँपता रोता मैं।
तीन से तीस का हो गया,
कपड़े बदले, शहर बदले
उन दो अजनबियों से भी दूर हो गया।
पर मन में बैठा वो दर्द आज भी मुझे तोड़ रहा है,
और डर भी है
की शायद अब मैं कभी जुड़ ना पाऊँ।
-वरेण्य मिश्रा