Skip to Content

बेकार सवाल - Bekar Sawal

बेतुके सवाल और तनाव
21 August 2026 by
Varenya Mishraa
| No comments yet
तुम किससे ज़्यादा प्रेम करते हो,
माता से  या पिता से ?

​३ साल के मासूम पर
फेंका हुआ ये सवाल।

​क्या सोच कर पूछा गया ये,
मैं कोई तेज़ दिमाग़ का वैज्ञानिक तो नहीं था।

​मन में बैठा हुआ डर,
घर में झगड़ा रोकने की नाकाम कोशिश,
और एक कोने में सिमट कर बैठा
काँपता  रोता मैं।

​तीन से तीस का हो गया,
कपड़े बदले, शहर बदले
उन दो अजनबियों से भी दूर हो गया।

​पर मन में बैठा वो दर्द आज भी मुझे तोड़ रहा है,
और डर भी है

की शायद अब मैं कभी जुड़ ना पाऊँ।

                                        -वरेण्य मिश्रा 

Varenya Mishraa 21 August 2026
Share this post
Archive
Sign in to leave a comment
अचानक अंत - Achanak Ant
आखिरी सफर